{"_id":"643c417f35d2a571860f9004","slug":"bus-collapse-on-divider-21-injured-etawha-news-c-12-1-183440-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 21 घायल
Mon, 17 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताखा। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस के चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 21 सवारियां घायल हो गईं। गंभीर नौ लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 6:30 बजे स्लीपर बस एक्सप्रेसवे से होकर लखनऊ से आगरा जा रही थी। खरगुआ के पास चालक को झपकी आ गई और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस में करीब 65 सवारियां थीं। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपीडा एक्सप्रेसवे चौकी कुदरैल व ऊसराहार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। 12 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहन से रवाना कर दिया।
जगत दास, मुन्नी देवी, अमित कुमार निवासी हनुमान नगर बिहार, मनोज निवासी मारथौल दरभंगा बिहार, बैजंती देवी, अवधेश कुमार, आशु निवासी कमरिया खुर्द जिला छपरा बिहार, विपिन कुमार और नितेश कुमार निवासी दरभंगा बिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ऊसराहार गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे के बाद दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। क्रेन से बस को हटवाया गया।