{"_id":"699a002a01e24397680e3cac","slug":"bulldozers-roared-on-the-ashram-built-on-pwd-land-etawah-news-c-216-1-etw1012-138183-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने आश्रम पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने आश्रम पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
इकदिल। जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने दिए फैसले के बाद शनिवार को गांव कुशगवा बादशाहपुर में बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासन की टीम ने अवैध कब्जे को हटवाया। यहां पर पीडब्ल्यूडी की लगभग डेढ़ बीघा जमीन पर अवैध रूप से आश्रम बनाया गया था। बुलडोजर ने संत रविदास आश्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
एसडीएम भरथना काव्या सी और सीओ सिटी अभय नारायण राय की अगुवाई में छह थानों की पुलिस व पीएसी के साथ पहुंची टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। आश्रम परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं को प्रशासन ने पूरे सम्मान के साथ वहां से हटाकर ग्राम पंचायत में ही चिह्नित दो बीघा भूमि पर बने अंबेडकर पार्क में सुरक्षित स्थापित कराया।
प्रशासन ने यह कार्रवाई अनिल तिवारी की जनहित याचिका पर आए हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में की। पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई और बिजली विभाग विभाग की तकनीकी टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर अवरोधों को दूर किया। मामले पर कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में बाबा साहब की छह फुट ऊंची प्रतिमा और एक पार्क विकसित करने की मांग रखी थी। प्रशासन के लिए अब आवंटित दो बीघा जमीन को वास्तव में एक भव्य अंबेडकर पार्क के रूप में विकसित करना चाहिए।