फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bulldozer demolished temporary tea shop

अस्थायी चाय की दुकान को बुलडोजर ने ढहाया द्घद्घद्घद्घ

Tue, 24 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer demolished temporary tea shop
इटावा। प्रशासन ने मंगलवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नुमाइश चौराहे से नौरंगाबाद पुलिस चौकी तक अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी पहुंचते ही कुछ दुकानदार खुद ही नालियों से अतिक्रमण हटाने लगे। पक्का तालाब चौराहे पर होटलों और शराब की दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाया गया। केके डिग्री कालेज के पार्किंग गेट के पास से चाय के टपरे पर भी बुलडोजर चल गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद और ईओ नगर पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी के साथ टीम नुमाइश चौराहे पर पहुंची। पहले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया। दुकानदार त्रिपाल, कुर्सी मेज आदि हटाने लगे। सड़कों के किनारे सब्जी के फड़ लगाने वालों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार कस्बे में मोहल्ला तिलकरोड , मोतीगंज, राजागंज , गल्लामंडी में अतिक्रमण हटाया गया। मोहल्ला मोतीगंज के केमिस्ट सुधीर कुमार पोरवाल ने एसडीएम विजय शंकर तिवारी को प्रार्थनापत्र देकर अतिक्रमण हटाने में पक्षपात का आरोप लगाया। बताया कि मोहल्ले में नाली के ऊपर बने कई लोगों पक्के छज्जे छोड़कर उनका छज्जा गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी संगठनों ने एक स्वर से किया अतिक्रमण अभियान का विरोध
इटावा। अतिक्रमण हटाओ अभियान का व्यापारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका ने नालों पर जो बाजार बनाएं हैं उनके लिए क्या कोई मानक नहीं है। सरकारी व नजूल की जमीनों और नालों पर स्थायी निर्माणों का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटवाएं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल व जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के शहर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप नाले के किनारे बड़े-बड़े होटल व नालों को पाटकर बनीं दुकानें नहीं हटाई जा रहीं हैं। प्रशासन केवल टिनशेड और तिरपाल हटाने तक सीमित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed