{"_id":"63ac82dc4324b31f433f78bd","slug":"budget-of-marriage-grant-released-296-got-help-etawah-news-knp7359307182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: शादी अनुदान का बजट जारी, 296 को मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: शादी अनुदान का बजट जारी, 296 को मिली मदद
विज्ञापन
इटावा। पिछडे़ वर्ग की शादी अनुदान योजना के लिए शासन ने 59.20 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि में 296 आवेदकों के खातों में 20-20 हजार रुपये जल्द ही भेजे जाएंगे।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना के लिए शासन ने अप्रैल में 39 लाख रुपये जारी किए थे। अप्रैल में योजना पर रोक लगने से मई में बजट वापस हो गया था।
28 दिसंबर तक विभाग में पिछड़े वर्ग के 1403 लोगों ने अनुदान के लिए आवेदन किया था। इनमें 400 आवेदक जांच में पात्र पाए गए। शासन ने योजना फिर शुरू कर वित्तीय वर्ष के लाभार्थियों के लिए 59.20 लाख का बजट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से 296 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन सभी के खातों में पैसा पहुंच भी जाएगा। शेष आवेदकों को बजट आने पर अनुदान किया जाएगा।
इनसेट...
ये होती है पात्रता
शादी अनुदान के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सालाना आय 46080 और शहरी क्षेत्र में 56480 होनी चाहिए। आवेदन जिस वित्तीय वर्ष में किया जा रहा है उसी वित्तीय वर्ष में विवाह भी हुआ हो। धनराशि बेटी के अभिभावक के खाते में भेजी जाती है। आवेदन शादी के 90 दिन पहले या 90 दिन बाद किया जा सकता है।