फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   B.Tech and B.Sc students are also in the race to become Home Guards.

Etawah News: होमगार्ड बनने की दौड़ में बीटेक, बीएससी वाले भी

Tue, 28 Apr 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
B.Tech and B.Sc students are also in the race to become Home Guards.
इटावा। जिले के 11 केंद्रों पर सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। लेकिन इस परीक्षा ने रोजगार के संकट की एक कड़वी तस्वीर पेश की है। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से इंजीनियरिंग (बीटेक) करने वाले छात्र और यूपीएससी व बैंकिंग जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा भी होमगार्ड की वर्दी पहनने की खातिर इस परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर जब अभ्यर्थियों से बात की गई, तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फर्रुखाबाद से परीक्षा देने आए अनुज ने बताया कि उनका बीटेक का आखिरी सेमेस्टर चल रहा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बावजूद वे होमगार्ड भर्ती की कतार में खड़े हैं। अनुज के मुताबिक, सरकारी नौकरियां इतनी कम संख्या में निकल रही हैं कि जो भी अवसर मिलता है, उसे छोड़ना नहीं चाहते।
विज्ञापन

उन्होंने इस परीक्षा के लिए भी पूरी मेहनत की है। केवल इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि सामान्य स्नातक (बीए/बीएससी) करने वाले युवाओं की संख्या भी केंद्रों पर सबसे अधिक दिखी। कन्नौज से आए सुनील कुमार और कानपुर देहात की संगीता दोनों ने बीएससी की पढ़ाई की है, लेकिन सुरक्षित भविष्य की तलाश उन्हें यहां खींच लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई अभ्यर्थी ऐसे भी मिले जो लंबे समय से यूपीएससी, बैंकिंग और एसएससी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए उन्होंने होमगार्ड भर्ती को एक मजबूत विकल्प माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed