फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Browning upturned bike , cash looted

तमंचा तानकर बाइक, नगदी लूटी

Sat, 19 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा। Updated Sat, 19 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Browning upturned bike , cash looted
बढपुरा थाना क्षेत्र के यमुना पुल के पास शनिवार को दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को असलहे की दम पर लूट लिया। लुटेरे उनके पास से बाइक और नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भिंड जनपद के फूप थाना क्षेत्र के गांव जुहरी अहीर निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा अपने पिता चंद्रभान शर्मा के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। यमुना पुल के पास सुनवारा बाईपास की ओर मुड़ते समय दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचा तान दिया।
विज्ञापन


पिता-पुत्र ने जब लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचे की बटों से उनके साथ मारपीट की। लुटेरे उनके पास से बाइक व नगदी लूटकर फरार हो गए। लूट का शिकार हुए नरेंद्र ने बताया कि लुटेरे उनके पास से बाइक के अलावा तेरह सौ रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर बढपुरा चौकी प्रभारी उदी संजय सिंह मौके पर पहुंचे और लुटेरों को तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed