फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brother-in-law lost his life due to negligence in Etawah, sala admitted to hospital

इटावा में लापरवाही में चली गई जीजा की जान,साला अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law lost his life due to negligence in Etawah, sala admitted to hospital
जिला अस्पताल में भर्ती घायल अमन। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर (इटावा)। पिकअप के केबिन के ऊपर बैठकर यात्रा करने की लापरवाही में गुरुवार को जीजा की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के तारा गंज निवासी हरिशंकर चौरसिया (40) पुत्र मोतीलाल चौरसिया बकेवर के पशुपुरा आए थे। उनके साथ भिंड के थाना मेहगांव क्षेत्र के धनोली गांव निवासी साला अमन चौरसिया (20) भी था। दोनों पशुपुरा बाजार से गाय लेकर गुुरुवार को पिकअप से ग्वालियर लौट थे। जीजा-साले पिकअप की केबिन की छत पर बैठे थे। ढकरा पुलिया पर पहले लगे बैरियर से चालक ने तेजी में पिकअप निकाल दी। ऊपर बैठे जीजा-साले का सिर बैरियर के एंगल से टकराकर गया। दोनों सड़क पर गिर गए। पिकअप चालक को दोनों के गिरने की जानकारी नहीं हो पाई। वह पिकअप दौड़ाता आगे बढ़ गया। पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पीछा कर चालक को हादसे की सूचना दी। चालक ने घायल जीजा और साले को चकरनगर में निजी डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां से उन्हें इटावा रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। चालक घायलों को जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया। अमन को भर्ती कर लिया गया। जिला अस्पताल पहुंची चकरनगर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed