{"_id":"26a13a26a01ce771bc9001e5c14fc6d9","slug":"brilliant-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी सम्मानित, सफलता पर मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी सम्मानित, सफलता पर मिला सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 05 May 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 11 छात्रों ने आईआईटी प्री में
विज्ञापन
सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को इन्हें प्रधानाचार्य ने मां दिलावरी देवी
सम्मान देकर सम्मानित किया। इस साल इन्होंने 12वीं की परीक्षा दी है।
मुख्य परीक्षा में सफलता मिलने पर इन्हें 11-11 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के चेयरमैन विवेक यादव तथा निदेशक प्रधानाचार्य डा. आनंद ने बताया कि आईआईटी प्री में संस्था के देवाशीष दुबे, अखिल कुमार सिंह, मयंक कुमार सिंह, वैभव पोरवाल, अनिकेत यादव, अक्षत यादव, ऋषभ पोरवाल, अनुराग शाक्य, मनोज सिंह, विकास यादव, चंद्रकांत ने सफलता प्राप्त की हैं।
प्रिंपिसल ने कहा कि एक साथ इतने चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है। इन्हें बिना कोचिंग के यह सफलता मिली है। इन 11 में से पांच आवासीय छात्र हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सफलता से साबित होता है कि इटावा में रहकर भी अच्छी पढ़ाई की जा सकती है।
चेयरमैन विवेक यादव ने बताया कि उक्त होनहार बच्चों ने न केवल संस्था का बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया है। बच्चों ने संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी सुविधा की मोहताज नहीं होती।
सफल छात्रों को अर्चना मेमोरियल की प्रिंपिसल नीलम आनंद, डीपीएस की प्रिंसिपल भावना सिंह, ज्ञान मंदिर के प्रिंसिपल शिवपाल सिंह, सेंट वीएन के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, हरगोविंद पाठक, रमेश चंद्र, वीएस पांडेय, अनिल कुमार, नेहा पाठक, मनोज कुमार, रिंकू सिंह, जेएस गुप्ता, पवन मिश्रा, नवेंदु त्रिपाठी मनोज यादव आदि ने बधाई दी।
चंद्रकांत, कृति, साक्षी व दिव्यम अव्वल
इटावा। नारायण कालेेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स के टैगोर आडिटोरियम में मंगलवार को एक्सटेंपर प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टूडेंट्स को मुख्य के दिए भाषण पर आधारित विषय पर भाषण देना था। प्राइमरी, जूनियर और सीनियर वर्ग में क्रमश: चंद्रकांत, कृति और साक्षी व दिव्यम ने बाजी मारी।
प्राइमरी वर्ग से प्रथम स्थान चंद्रकांत यादव कक्षा दो रेड हाउस, द्वितीय स्थान पर सानियां कक्षा 8 यलो हाउस ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान कार्तिके य कक्षा 5 ब्लू हाउस ने प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कृति बुंदेला कक्षा-8 ब्लू हाउस ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर तीन छात्रों ने जगह बनाई।
इनमें मुकुल कक्षा 7 रेड हाउस, मेघा तिवारी कक्षा 7 ग्रीन हाउस, प्रिंस चौधरी कक्षा 7 यलो हाउस, तीसरे स्थान पर शिवानी यादव कक्षा 7 ग्रीन हाउस, विशेष चौहान कक्षा 8 ग्रीन हाउस, आकाश पाठक कक्षा 8 रेड हाउस रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान के लिए कड़ा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
साक्षी शर्मा कक्षा 10 रेड हाउस, दिव्यम कक्षा 12 एलो हाउस प्रथम स्थान पर रहे। दूसरे स्थान में भी मुकाबला आसान नहीं था इसमें भी दो छात्र श्रुति बुंदेला कक्षा 10 ग्रीन हाउस, साक्षी यादव कक्षा 10 रेड हाउस चुने गए। तीसरा स्थान अंकित यादव ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका संजय सिंह तोमर, भानु किशोर दुबे, योगेश दुबे ने निभाई। प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि निदेशक हरि किशोर तिवारी थे। इस अवसर पर कालेज के मुख्य प्रशासक अंकित तिवारी, शिक्षा निदेशक डा. आर के त्रिपाठी, संस्था की मुख्य सलाहकार डा. श्वेता तिवारी भी मौजूद रहीं।
ज्ञान प्रवेश परीक्षा में परचम फहराने पर सम्मानित किया
जसवंतनगर (इटावा)। व्राइटेंट पब्लिक स्कूल के छह विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार की विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा में अपना परचम फहराया है। इनमें खुशी, दीप्ती, शिखा, प्रियंका, दीक्षा, प्रतीक्षा शामिल हैं।
विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र धनगर ने इन सभी को पुरस्कृत करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी प्रधानाचार्य शैलेंद्र दुबे, वरिष्ठ लिपिक सौदान एवं वरिष्ठ शिक्षक राहुल शाक्य ने भी बच्चों को बधाई दी।