फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brijesh Dubey elected president and general secretary Ashok

अशोक अध्यक्ष व बृजेश दुबे महामंत्री चुने गए

Fri, 18 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 18 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brijesh Dubey elected president and general secretary Ashok
जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदा‌धिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर  अशोक बाबू दुबे तथा महामंत्री पद पर बृजेश दुबे ने अपने निकटतंम प्रतिद्वंदी को हराकर बाजी मार ली। अशोक बाबू दुबे ने 31 मतों से तथा महामंत्री के लिए बृजेश दुबे ने 196 मतों से जीत हासिल की। उनकी जीत पर अधिवक्ताओं ने फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया। डीबीए के चुनाव के लिए सुबह से गहमागहमी शुरू हो गई थी। नौ बजे से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन



बार में कुल 819 मतदाता है। शाम चार बजे तक चले मतदान में कुल 755 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे मतगणना का काम शुरू किया गया। अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अशोक बाबू दुबे ने कड़े संघर्ष में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष सिंह चौहान को 31 मतों से पराजित किया। अशोक बाबू दुबे को 274 मत मिले, जबकि संतोष चौहान को 243 शांति स्वरूप पाठक को 206 राधेश्याम द्विवेदी को 15 व आदित्य नारायण पांडेय को 9 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन



महामंत्री पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें बृजेश दुबे ने 196 मतों से जीत हासिल की। बृजेश को कुल 377 मत मिले जबकि अवनीश यादव व देवेंद्र कुमार पांडेय को बराबर-बराबर 181 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अजय द्विवेदी व अम्बरीश पांडेय में सीधा मुकाबला था, जिसमें अम्बरीश पांडेय ने अजय द्विवेदी को 141 वोटों से हराया। अम्बरीश को कुल 443 व अजय को 302 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें राजवीर चौहान ने सीधे मुकाबले में सुरेश त्रिपाठी को 209 मतों से पराजित किया। राजवीर को 469 तथा सुरेश त्रिपाठी को 260 मत प्राप्त हुए। प्रत्याशियों की जीत पर उनके समर्थकों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।   डीबीए चुनाव को लेकर आज सुबह से ही कचहरी में गहमागहमी रही। अंतिम समय तक प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में समर्थन जुटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed