फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bride died due to heart attack on wedding day

यूपी: भांवरों से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, छोटी बहन से हुआ विवाह, एक तरफ डोली उठी तो दूसरी तरफ बड़ी बहन की अर्थी

Thu, 27 May 2021 10:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 May 2021 10:00 AM IST
सार

यूपी के इटावा दिले में दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई। यहां भांवर की रस्म से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद दुल्हन की छोटी बहन की शादी दूल्हे से करा दी गई।

विज्ञापन
Bride died due to heart attack on wedding day
मृतका सुरभि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में इटावा जिले के समसपुर गांव में भांवर की रस्म से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दुल्हन की छोटी बहन की शादी दूल्हे से करा दी गई। बरात विदा होने के बाद बड़ी बहन की अर्थी उठाई गई। समसपुर गांव निवासी रमापति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उनकी बेटी सुरभि की शादी इकदिल क्षेत्र के नावली गांव में एक युवक से तय हुई थी। मंगलवार को दूल्हा बरात लेकर सुरभि के घर पहुंचा। बरात स्वागत और भोजन के बाद दूल्हा व दुल्हन के भांवर की तैयारियों के बीच बुधवार की तड़के करीब चार बजे लाल जोड़े व हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन सुरभि सीने में तेज दर्द होने से बेहोश हो गई।
विज्ञापन


परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने सुरभि को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गांव के बड़े-बुजुर्गों व रिश्तेदारों से मशविरा करके छोटी बेटी निशा की दूल्हे के साथ भांवर की रस्म पूरी कराई गई। निशा और बरात को विदा करने के बाद सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया। सुरभि की मां गुड्डी देवी बड़ी बेटी की मौत पर बिलखती रहीं। बेटा गौरव बार-बार उन्हें संभालता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed