फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Breaking mobile shop theft

मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Breaking mobile shop theft
थानाक्षेत्र के बहादुरपुर मोड़ पर स्थित एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब 80 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी हेमंत सिंह पुत्र राधाकृष्ण कमल की बहादुरपुर चौराहे पर कमल मोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। तभी रात में चोरों ने मौका पाकर उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन


चोरों ने दुकान का शटर उठाकर सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी सुबह हुई जब हेमंत अपनी दुकान पर पहुंचा। दुकान में रखा सारा सामान गायब था। हेमंत ने बताया चोर एक कम्प्यूटर सेट, दो प्रिंटर, दो नए मोबाइल, पचास रिपेयरिंग के सेट, हाटगन मशीन, स्पीकर, चार्जर, एक हजार रुपये के कूपन तथा 18 सौ की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed