फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Breake on the construction of Dialysis Unit at District Hospital

जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट के निर्माण पर ब्रेेक

Tue, 27 Feb 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Tue, 27 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Breake on the construction of Dialysis Unit at District Hospital
जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का निर्माण ठप। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए जिला अस्पताल में अभी और इंतजार करना होगा। डा. भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का निर्माण कार्य बजट न मिलने से ठप है। प्रदेश सरकार ने बजट में भी इसके लिए कोई धन आवंटित नहीं किया है। इससे डायलिसिस यूनिट के खटाई में पड़ने की संभावना है। जिला मुख्यालय पर अभी तक किडनी रोगियों के लिए इलाज की कोई सुविधा नहीं है। डायलिसिस के लिए मरीजों को सैफई, आगरा, कानपुर एवं ग्वालियर में जाना पड़ता है। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने डायलिसिस यूनिट बनाने के प्रस्ताव भेजा गया था । शासन ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी भी दे दी थी। अस्पताल के प्रथम तल पर यूनिट के लिए जगह आरक्षित कर दी गई थी। डायलिसिस यूनिट निर्माण को लेकर भवन में मरम्मतीकरण भी शुरू हो गया था।  इसके  जिला अस्पताल में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से भूमि तल पर 10 बेड के वार्ड के साथ डायलिसिस यूनिट का निर्माण शुरू करा दिया गया था। प्रथम तल पर बने कई कमरों को भी तोड़ दिया गया था। किडनी रोगी सुरेश ने बताया कि डायलिसिस यूनिट के निर्माण पर ब्रेक लगने से गरीबों को इधर-उधर भटकना पड़ेगा। अगर इलाज की व्यवस्था जिला अस्पताल में हो जाती तो बहुत अच्छा रहता। हम लोगों को भटकना नहीं पड़ता। अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने आए रजत ने कहा कि डायलिसिस यूनिट का निर्माण बजट न मिलने से बंद हो गया है। इससे हम लोगों को भी झटका लगा है।

विज्ञापन



बजट मिलने पर शुरू होगा काम
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके पालीवाल ने बताया कि जिला प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद डायलिसिस यूनिट के संबंध में लखनऊ प्रस्ताव भेज दिया गया था लेकिन विभाग की तरफ से यूनिट के लिए बजट नहीं मिला है। इसकी वजह से यह काम रुका है। बजट मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन



शासन से दिलाएंगे बजट: विधायक
इटावा। भाजपा की सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि डायलिसिस यूनिट के निर्माण के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं दी गई है। बजट के संबंध में वे सीएमएस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करेंगी। इटावा के लिए इस यूनिट का निर्माण बहुत उपयोगी रहेगा। जरूरत पड़ने पर वे प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed