{"_id":"584af1a04f1c1b243444a36b","slug":"break-dance-and-draggon-will-entertain-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्रेक डांस और ड्रेगन’ की सवारी का मिलेगा लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ब्रेक डांस और ड्रेगन’ की सवारी का मिलेगा लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 09 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
- महोत्सव में तैयार होता सर्कस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा महोत्सव के उद्घाटन से पूर्व दुकानें सजकर तैयार हैं। व्यापारी 11 दिसंबर को महोत्सव के शुभारंभ के साथ ग्राहक ों के आगमन के इंतजार में हैं। बच्चों के लिए ब्रेक डांस और अन्य कई तरह के झूले भी लगाए गए हैं। रविवार शाम बैंडबाजों की धुन और आतिशबाजी के बीच महोत्सव शुरू होगा।
नोटबंदी के चलते इस बार महोत्सव उद्घाटन की तरीख को 27 नवंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया है। महोत्सव के बढ़ाए जाने की घोषणा उद्घाटन की तारीख से कुछ दिन पूर्व की गई, जिसके कारण कई व्यापारी पूर्व की तारीख के अनुसार ही महोत्सव में पहुंच गए थे। उन्हाेंने अपनी दुकानें भी सजाकर तैयार कर ली हैं। ऐसे में महोत्सव पहले ही दिन से जलवे बिखेरने लगेगा। झूले और खेल तमाशे के ठेकेदार टीपू यादव ने कहा कि महोत्सव में आने वाले सभी झूले तैयार हो चुके हैं। उद्घाटन के दिन ही महोत्सव में पहुंचने वाले लोग टोरा टोरा, ब्रेक डांस, पालकी, नाव, ड्रेगन आदि झूलों का लुत्फ ले सकेंगे। इसके साथ ही मौत का कुआं आदि खेल तमाशे भी पहले ही दिन से शुरू हो जाएंगे। फास्ट फू ड बाजार और सॉफ्टी के काउंटर भी तैयार हैं। भेलपूरी, छोले भटूरे, पावभाजी, डोसा, टिक्की, बतासे का स्वाद यहां आने वाले ले सकेंगे।