फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Braj Holi festival filled the Saifai color

ब्रज की होली ने सैफई महोत्सव में भरे रंग

Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 26 Dec 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Braj Holi festival filled the Saifai color

रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव में शनिवार की रात्रि यश भारती से

विज्ञापन
सम्मानित ब्रज के लोकगीत कलाकार मुरारी लाल शर्मा ने ब्रज की होली के रंग चहुंओर बिखेरे। वहीं जूनियर लक्खा एंड पार्टी ने देवी गीतों की धुनों पर भक्ति की रसधारा बहाई। दोनों कार्यक्रमों को देखने एवं सुनने के लिए श्रोता पंडाल में डटे रहे।

सबसे पहले यश भारती से सम्मानित कलाकार मुरारीलाल शर्मा ने मंगल भवन अमंगल हारी गीत गाकर ईश्वर की स्तुति की। इसके बाद मोरध्वज आयो रसिया गीत पर कलाकारों ने मनोहारी मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। दर्शकों ने तालियां बजाकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

इसके बाद जूनियर लक्खा एंड पार्टी के कलाकारों ने देवी जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। देवी गीतों की धुनों पर श्रोता जमकर झूमे। इससे पूर्व पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव अंकुर, सांसद तेज प्रताप सिंह यादव एवं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी ने मंच पर पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed