फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Brain and spinal cord are operation

दिमाग तथा रीढ़ की हड्डी के होंगे आपरेशन

Wed, 11 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 11 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Brain and spinal cord are operation
न्यूरो सर्जरी विभाग में मरीज को देखते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
उप्र ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के न्यूरो सर्जरी विभाग में अत्याधुनिक तकनीक वाले माइक्रोस्कोप एवं एंडोस्कोप (दूरबीन) से आपरेशन की सुविधा का इजाफा हुआ है। इससे अब न्यूरो सर्जरी विभाग में दिमाग एवं रीढ़ की हड्डी के जटिल आपरेशन अब कम समय और कम खर्चे में उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक डा. (ब्रिगेडियर) टी. प्रभाकर ने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी न्यूरो सर्जरी विभाग निरंतर अपनी चिकित्सकीय सुविधाओं में इजाफा कर रहा है। हाल ही में संस्थान के इस विभाग द्वारा अत्याधुनिक तकनीक वाले माइक्रोस्कोप एवं एंडोस्कोप (दूरबीन) से आपरेशन की सुविधाओं को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. मयंक बंसल एवं विशेषज्ञ सर्जनों की टीम द्वारा लगातार न्यूरो सर्जरी से संबंधित जटिल आपरेशन संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग द्वारा किए जा रहे हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग का प्रयास है कि आसपास के क्षेत्र तथा दूरदराज से आए दिमाग व रीढ़ की हड्डी की बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज कम खर्च पर संस्थान में उपलब्ध हो। डा. प्रभाकर ने बताया कि नियमित रूप से न्यूरो ओपीडी शुरू की गई है ताकि न्यूरो सर्जरी के मरीजों का इलाज त्वरित रूप से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डा. मयंक बंसल ने विभाग द्वारा किये जाने वाले आपरेशन एवं सुविधाओं के बारे में बताया कि सुपर स्पेशिलिटी न्यूरो सर्जरी विभाग में माइक्रोस्कोप एवं एंडोस्कोप (दूरबीन) से आपरेशन की सुविधाएं शुरू होने से ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर, हाइड्रोसिफेलस अर्थात सिर में पानी भर जाना, गर्दन एवं कमर के दर्द (स्लिप डिस्क), लकवा के दौरे आना, सिर एवं रीढ़ की हड्डी की चोट के मरीजों का सफल इलाज संभव है।

 
डा. मयंक ने बताया कि इस तरह की बीमारियों से संबंधित आपरेशन की सुविधा कुछ वर्ष पूर्व तक प्रदेश के मात्र कुछ गिने चुने चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध थी, जिसमें एसजीपीजीआई तथा केजीएमयू लखनऊ प्रमुख है। संस्थान निदेशक के अथक प्रयासों से यह सभी सुविधाएं संस्थान में उपलब्ध हो गई हैं। नियमित रूप से न्यूरो सर्जरी के मरीजों का आपरेशन किया जा रहा है।



संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा. (ब्रिगेडियर) एसके गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी न्यूरो सर्जरी विभाग द्वारा मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र तथा मांसपेशियों से संबंधित रोगों की जांच व आपरेशन संस्थान में पिछले कुछ वर्षों से नियमित रूप से किए जा रहे हैं। नई तकनीक वाले माइक्रोस्कोप एवं एंडोस्कोप (दूरबीन) से आपरेशन की सुविधा जुड़ने से मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र एवं मांसपेशियों से जुडे़ आपरेशन और भी आसान हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में न्यूरो सर्जरी विभाग को और उन्नत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed