फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   boy's body found hanging

बालक का शव लटका मिला

Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
boy's body found hanging
मृतक बालक यश कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर के मजरा केवाला में शुक्रवार की दोपहर 12 वर्षीय बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

गांव के जूनियर कंपोजिट स्कूल के कक्षा सात का छात्र यश कुमार उर्फ शिवा पुत्र रणवीर सिंह यादव शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण स्कूल नहीं गया था। दोपहर 12 बजे के आसपास वह घर से शौच की बात कहकर निकला था। एक बजे तक घर वापस न लौटने पर मां रूबी ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

मां गांव में तलाश ही रही थी कि गांव की गोशाला के सेवक ने खेत पर पेड़ से शव लटका होने की सूचना दी। इस पर हड़कंप मच गया। यश की मां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शव देखकर मां बेसुध हो गई। सूचना पर जसवंतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रण बहादुर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पिता रणवीर सिंह किसान हैं। उनके पास चार बीघा जमीन है। बड़ा भाई 14 वर्षीय अभिषेक है। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चे में सांस चलने की उम्मीद के साथ पेड़ से शव को उतार लिया था, मगर उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
शिवा के फंदे पर लटके मिलने से परिवार सदमे में हैं। परिवार के लोग कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोगों का कहना है कि 12 साल का बच्चा कैसे फांसी लगा सकता है।

सवाल उठता है कि वह क्या घर से रस्सी लेकर निकला था, जिससे फांसी लगा ली। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और न ही वह इतने संपन्न हैं कि किसी ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। बच्चे के शोर मचाने और पहचाने जाने के डर से फंदा डालकर हत्या कर दी हो। कोतवाल रणबहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed