फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Both sides filed a report in the case of bloody conflict

खूनी संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 09 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Both sides filed a report in the case of bloody conflict
इकदिल। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बेनी में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

संतोष कुमार पुत्र शोभाराम निवासी नगला बेनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके खेत के पास से मनरेगा का चकरोड का काम चल रहा था। विवेक पुत्र रमाकांत, सुदेश पुत्र दिवारी लाल तथा गांव के अन्य लोग मजदूरी कर रहे थे। महिपाल सिंह पुत्र रामौतार, नेहा उर्फ अनीता पुत्री शोभाराम वहां से निकल रहे थे। महाराज सिंह का पुत्र अंश (9) वहां खेल रहा था। गांव के लज्जा राम, नरेश चंद्र, पंकज, अरुण उर्फ टीटू, बृजेश कुमार एवं शंभू दयाल असलहे लेकर वहां पहुंचे और गालीगलौज करते हुए बोले काम बंद कर दो। इतने में विवेक, वासुदेव ने पूछा कि काम क्यों बंद कर दें इतनी ही बात पर मार पिटाई शुरू कर दी। गोलियां चलने लगी। विवेक पुत्र रमाकांत, सुदेश पुत्र दिवारी लाल को गोली लगी। महिपाल सिंह व बच्चा अंश को भी गोली लगने से घायल हुए।

दूसरे पक्ष की तरफ से नरेश ने भी तहरीर दी जिसमें लिखाया गया कि वह ट्यूबवेल पर रोज की तरह उस दिन भी बैठा हुआ था तभी गुरु वचन पुत्र राजवीर, सुनील पुत्र दिवारी लाल, संतोष पुत्र अर्जुन सिंह, गजेंद्र पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला बेनी थाना इकदिल इटावा एवं दो-तीन अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडा कुल्हाड़ी फरसा से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed