{"_id":"1a8d463ca34734a5ce18afb37767b163","slug":"book-expenses-not-wasted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुस्तक पर किया खर्च व्यर्थ नहीं जाता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुस्तक पर किया खर्च व्यर्थ नहीं जाता’
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुस्तकें ही मानव की सच्ची मित्र होती हैं, जो जीवन भर मनुष्य का साथ निभाती हैं। पुस्तकों पर किया जाने वाला खर्च कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। यह बातें इटावा महोत्सव में शनिवार को पुस्तक मेले के शुभारम्भ अवसर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहीं।
विज्ञापन
प्रो. रामगोपाल ने कहा कि पुस्तकें न सिर्फ हमेशा अच्छे दोस्त की तरह साथ खड़ी दिखाई देती हैं बल्कि जीवन की कठिनाइयों से निकलने का रास्ता भी दिखती हैं। एक ही पुस्तक कई पीढ़ियों को संस्कारवान बनाती है। अगर कोई पुस्तक घर में वर्षों से मौजूद है तो वह जितना ज्ञान पिता को देती है उतना ही ज्ञानवान बेटे को बनाने की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सभी को पुस्तकों से निकटता रखनी चाहिए। श्री यादव ने इस मौके पर विभिन्न प्रकाशनों के स्टालों में लगी पुस्तकों को भी देखा और कुछ पुस्तकें भी खरीदीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन बंसल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री केपी सिंह चौहान, अशोक यादव, शिवकुमार बेरिया, उमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन