फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   body found buried in a field

लापता अधेड़ का शव खेत में दबा मिला

Wed, 25 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 25 Mar 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
body found buried in a field

लवेदी थाना क्षेत्र के गांव सारंगपुरा से 15 दिन से लापता अधेड़ का शव घर से कुछ दूर खेत में दबा मिला। सोमवार की शाम एक चरवाहे का पैर मिट्टी में धंसा तब पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव सारंगपुरा निवासी माखनलाल पाल (44) पुत्र महावीर पाल आठ मार्च को रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। पत्नी ममता ने बताया कि वे बल्लापुर थाना अजीतमल औरैया में दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन


परिजनों ने जब बल्लापुर जाकर छानबीन की तो पता चला कि वे वहां पहुंचे ही नहीं। परिजन खोजबीन में लगे थे। 16 मार्च को इस संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सोमवार की शाम को कुछ चरवाहा गांव के पास खेतों पर बकरियां चरा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक चरवाहे का पैर एक जगह मिट्टी में धस गया। मिट्टी से दुर्गंध महसूस हुई। उसने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। लोगों ने थाना पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे में मिट्टी हटवाई तो उसमें माखनलाल का औंधे मुंह पड़ा शव मिला। यह देख ग्रामीण सन्न रह गए।

पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। इस संबंध में मृतक के भाई रामशंकर ने मृतक की पत्नी ममता देवी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या करके शव को गड्ढे में दबाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने बताया कि जिस जगह पर शव को दफनाया गया था वह मृतक के घर से 25-30 मीटर की दूरी पर है।

मृतक के शरीर पर केबल अंडरवियर के अलावा अन्य कोई कपड़ा नहीं था। ऐसा लग रहा है हत्या आसपास करके चार फीट गहरे गड्ढे में शव को छिपा दिया गया। मृतक के भाई ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

हत्या में कई लोगों के शामिल होने की आशंका
मृतक के परिजन हत्या की वजह पुलिस को नहीं बता सके हैं। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 14 वर्ष के करीब है और वह बाहर रहता है। बाकी बच्चे उससे छोटे हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या में कई लोग शामिल हो सकते हैं।


हत्या के बाद चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें शव को दफनाना अकेले के वश की बात नहीं है। पत्नी भी लगातार दवा लेने की बात कहकर परिजनों को गुमराह करती रही। पत्नी की बात को सही माना जाए तो सवाल यह उठता है कि दवा लेने के लिए वह अकेला अंडरवियर में कैसे जाएगा। पुलिस इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखकर हत्याकांड की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed