फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Blood-stained body found on the platform of bike showroom

बाइक शोरुम के चबुतरे पर खून से सना मिला शव

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blood-stained body found on the platform of bike showroom
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : ETAWAH
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुजुकी शोरूम के चबूतरे पर शुक्रवार की दोपहर खून से लथपथ युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त ऊसराहार के पुरैला गांव निवासी मजदूर के रूप में की है। चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें भी थी, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के इटावा-कानपुर रोड पर स्थित गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे के पास सुजुकी शोरूम के बाहर राहगीरों ने खून से युवक को देखा। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। शोरूम के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जामा तलाशी ली तो उसकी जेब से महज सौ रुपये का नोट निकला। पहचान संबंधी कोई कागज नहीं मिला। स्वरूप नगर शादीलाल धर्मशाला निवासी ठेकेदार अजय कुमार ने उसकी पहचान ऊसराहार के पुरैला निवासी 44 वर्षीय नितिन दुबे पुत्र जयप्रकाश दुबे के रूप में की।
विज्ञापन

अजय ने बताया कि नितिन उनके पास कई साल से मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को वह काम मांगने आया था, लेकिन उनके पास काम नहीं था। इस पर वह रवींद्र तिवारी की साइट पर सिरसा किल्ली में काम करने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। भतीजे राकेश दुबे ने बताया कि चाचा नितिन दो महीने से गांव में रह रहे थे। उनकी पत्नी रीना दुबे और दोनों बेटे आगरा में रहते हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बताया कि उनकी किसी ने हत्या करके यहां फेक दिया है।

छानबीन में जुटी फोरेंसिक टीम
फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की और मौके से खून के सैंपल लिए हैं। एसआई संजय कुमार दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया गिरकर मुंह में चोट लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed