फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Blood bank got 13 units of blood

Etawah News: ब्लड बैंक को मिला 13 यूनिट खून

Wed, 07 Jun 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 07 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Blood bank got 13 units of blood
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन लगाएगा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक के स्टॉक में बुधवार को सुधार देखने को मिला। अब कुल 13 यूनिट खून उपलब्ध हो गया है। ब्लड बैंक में खून की कमी को लेकर अमर उजाला ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महादानियों से आगे आने की अपील की थी। आज अमर उजाला की पहल को सराहते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
बीते कुछ दिनों से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून की कमी होने लगी थी। मंगलवार को सिर्फ एक यूनिट ही खून उपलब्ध था। अमर उजाला की ओर से बुधवार को खबर प्रकाशित करके लोगों से रक्तदान की अपील की गई थी। मामले में अमर उजाला की ओर से पहल की गई है।
विज्ञापन

अमर फाउंडेशन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर इस साल भी शिविर का आयोजन करेगा। अमर उजाला की ओर से पूरे हफ्ते जागरूकता अभियान चलाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने भी रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले महादानियों, समाजसेवी संगठनों, स्वैच्छिक रक्तदाताओं से इस कार्य में रक्तदान करने कर शिविर को सफल बनाने की अपील की है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नीतू द्विवेदी ने बताया कि ब्लड बैंक की टीम रक्तदान शिविर लगवाने के लिए निरंतर समाजसेवी संगठनों व सरकारी कर्मियों के संगठनों से लगातार संपर्क करती रहती है। काउंसलर रजनी निगम भी सभी से संपर्क करती रहती हैं। डॉ.नीतू ने बताया कि अमर उजाला के सहयोग से लोगों को प्रेरित करने का काम किया जा रहा है।
------------------
अधिकारियों ने की शिविर को सफल बनाने की अपील
फोटो 36:::: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। सभी से अपील है कि समाजसेवी संगठनों के साथ ही आम जन भी अपनी इसमें भागीदारी बढ़ाकर जनसेवक बनकर मिसाल बनें।
---------------------
फोटो 37::: एडीएम जयप्रकाश ने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। इसमें सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। अपील है कि सभी आगे बढ़कर आगे आएं और रक्तदान करें, जो किसी के जीवन को बचाने में काम आ सकें।
फोटो 38:::: सीएमओ डॉ. गीताराम ने कहा कि रक्तदान प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को करना चाहिए, इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। स्वास्थ्य विभाग के साथ हर साल अमर उजाला की ओर से शिविर लगाया जाता है।

-----------------------
इन संगठनों ने दिया सहयोग का आश्वासन
भूमिजा फाउंडेशन के संस्थापक सचिव रवींद्र चौहान ने कहा है कि हर बार की तरह वह रक्तदान करेंगे। अपनी ओर से और लोगों को भी रक्तदान करने प्रति प्रेरित करेंगे। रक्तदाता समूह के संचालक शरद तिवारी ने आश्वासन दिया है कि उन्होंने लोगों से रक्तदान करने के लिए संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed