{"_id":"65b55c2f4f6ae668c40faa48","slug":"blo-gave-application-for-release-from-school-etawha-news-c-216-1-etw1004-108102-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: विद्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए बीएलओ ने दिया प्रार्थनापत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: विद्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए बीएलओ ने दिया प्रार्थनापत्र
Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
इटावा। शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जिले के बीएलओ ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर मूल विद्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। बीएसए ने जल्द कार्य मुक्त करवाने की बात कही।
दस से अधिक संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने बीएसए को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि बीएलओ के कार्य में लगे शिक्षक और शिक्षिकाओं को कार्यमुक्त नहीं किया गया था। जिले में 13 जोड़ी बीएलओ शिक्षक हैं, जिनका स्थानांतरण रुक गया था। शासनादेश में संशोधन के बाद उन्हें कार्यमुक्त किया जाए। कार्यालय पहुंचे आशुतोष यादव, सुमन ,अभिषेक शर्मा, राजीव कुमार, अजय प्रताप, दीपक कुमार, अभिषेक पोरवाल व वालिस्टर सिंह ने बताया कि बीएसए से मिलकर प्रार्थनापत्र दिया है। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान करवाने की बात कही है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक कार्य किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की कोई हीलाहवाली नहीं की जाएगी।