फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Black male deer dies in TB from Safari Park

सफारी पार्क में काले नर हिरन की टीबी से मौत

Fri, 05 Jan 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा
अमर उजाला ब्यूरो , इटावा Updated Fri, 05 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
Black male deer dies in TB from Safari Park
इटावा सफारी पार्क हिरन - फोटो : अमर उजाला

इटावा सफारी पार्क के लिए नया साल मुफीद साबित नहीं हो रहा है। हिरन सफारी में बृहस्पतिवार की शाम काले नर हिरन की टीबी से मौत हो गई। सफारी पार्क में टीबी से माहभर के अंदर यह दूसरे जानवर की मौत है। दिसंबर में बीयर सफारी के शंकर भालू की टीबी से मौत हुई थी।

विज्ञापन


सफारी प्रशासन का कहना है कि यहां आने से पहले ही हिरन को टीबी हो गई थी। उसका उपचार चल रहा था।
हिरन सफारी में हिरनों के स्वास्थ्य की जांच के दौरान एक नर और एक मादा हिरन में टीबी के लक्षण मिले थे। दोनों का उपचार किया जा रहा था।

25 दिसंबर को लायन सफारी में आई आईडीबीआरआई बरेली के चिकित्सकों की टीम ने भी दोनों हिरनों का परीक्षण किया था। टीम ने भी नर हिरन को खतरे में बताया था। गुुरुवार को चार साल के नर हिरन की मौत हो गई। मादा हिरन का उपचार अभी कराया जा रहा है। उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन


सफारी पार्क के डायरेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि काला नर हिरन एवं मादा हिरन यहां आने से पहले ही टीबी रोग से पीड़ित थे। नर हिरन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मादा हिरन का उपचार चल रहा है। उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। बताया कि टीबी से पीड़ित दोनों हिरनों को अलग बाड़े में रखा गया था। उन्होंने बताया कि अन्य हिरन स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed