{"_id":"62336f87c30c0c25bd5f590e","slug":"bjp-workers-played-phagwa-and-saffron-holi-after-formation-of-government-etawah-news-knp686211742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली फगवा व भगवा होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेली फगवा व भगवा होली
विज्ञापन
सिंचाई विभाग सभागार में होली मिलन कार्यक्रम में सांसद प्रो.रामशंकर कठेरिया (माला पहने) व नृत्य कर
- फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की खुशी में गुरुवार को सिंचाई विभाग के प्रशासनिक भवन में भाजपाइयों ने फगवा और भगवा होली मनाई।
सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल रहे। सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने ढोलक बजाई और फाग गाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने खंजड़ी बजाई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली खेली। इस मौके पर सांसद ने कहा यूपी को देश में सभी योजनाओं में नंबर एक बनाने का प्रयास किया जाएगा।
शिक्षाविद् डॉ. विद्याकांत तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, जसवंत सिंह वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, रमेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे व शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री डा. ज्योति वर्मा, ममता कुशवाहा भी मौजूद रहे।