फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP will surround Anshul in Saifai II seat

सैफई द्वितीय सीट पर अंशुल को घेरेगी भाजपा

Thu, 01 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP will surround Anshul in Saifai II seat
इटावा। जिला पंचायत चुनाव में सैफई द्वितीय सीट पर मुकाबला दिचस्प हो सकता है। भाजपा इस सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव के सामने पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव या मनीष यादव पतरे को मैदान में उतार सकती है। मनीष जसवंतनगर से दो बार शिवपाल सिंह और शिव प्रसाद मुलायम सिंह से मुकाबला कर चुके हैं। सांसद गीता शाक्य के पति भी अध्यक्ष पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों की तरह भाजपा जिला पंचायत चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा सीटों जीतना चाहती है। भाजपा नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव को भी घेरने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार अंशुल के सामने चुनाव मैदान में उतारने के लिए पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव और मनीष यादव के नाम पर चर्चा चल रही है। भाजपा की ओर से यही दोनों नेता जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। एक-दो दिन में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन

सपा और प्रसपा ने जिला पंचायत सदस्यों प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। दोनों की सूची में अंशुल समेत सात प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। अंशुल को सैफई द्वितीय क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। माना जा रहा है कि वोटों का बिखराव और भाजपा को जीत से रोकने के लिए सपा व प्रसपा ने सात सीटों पर हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला इकाई ने जो सूची नेतृत्व को भेजी है उसमें अंशुल के मुकाबले के लिए शिव प्रसाद यादव और मनीष यादव के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इन दोनों नेताओं को दो स्थानों से चुनाव भी लड़ने के संकेत मिले हैं। शिव कुमार व मनीष के अलावा राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य के पति मुकुट सिंह और संजीव राजपूत भी जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed