फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP, which came to power in 2014, will leave the country in 2024: Akhilesh

2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में देश से विदा हो जाएगी: अखिलेश

Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
BJP, which came to power in 2014, will leave the country in 2024: Akhilesh
सैफई (इटावा)। 2014 में सत्ता में आई भाजपा 2024 में देश से विदा हो जाएगी। यह बात गुरुवार को रक्षाबंधन पर अपने पैतृक आवास पर आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, जहां पर 80 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता ही भाजपा को 2024 में सत्ता से बाहर करेगी। भाजपा 2014 में सत्ता में आई थी और 2024 में सत्ता से विदा हो जाएगी। रक्षाबंधन की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी संकल्प लें कि हमारी माता बहनें सुरक्षित रहें। मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लगातार इंडिया दल की बैठक हो रही है। पहले बैठक पटना, बंगलुरु में हुई और गुरुवार से महाराष्ट्र के मुंबई में बैठक होगी। पूरे देश की जनता को भरोसा है, यह गठबंधन तैयार होगा। भाजपा देश से बाहर जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज उन्हें रक्षाबंधन पर याद आया 200 रुपये सिलिंडर पर रुपये कम करना, रक्षाबंधन पर और भी महंगी चीजों के रेट कम हो जाते तो जनता को और राहत मिलती। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की ओर से सपा को गुंडों की पार्टी बताए जाने पर उनके बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नहीं थे। इस पद के सम्मान के लिए उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करें, वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे हैं। उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है। अगर कोई विभाग को सही करना चाहे तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट भ्रष्टाचार हावी है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इतने सालों में उन्होंने अगर एक भी अस्पताल बनवाया हो तो बता दें यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा चुनाव हार रहे हैं। मंत्री जाते तो हैं लेकिन घोसी से मुंह लटकाकर आ जाते हैं। उधर, बरेली डिपो में तैनात रहे कंडक्टर मोहित यादव के परिजनों ने भी अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने विभागीय प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे की मौत होने की बात कही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed