{"_id":"5f16e4058ebc3e6382312faf","slug":"bjp-s-divisional-minister-beaten-up-and-looted-purse-etawha-news-knp572365981","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाजपा के मंडल मंत्री को पीटकर पर्स लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाजपा के मंडल मंत्री को पीटकर पर्स लूटा
विज्ञापन
भाजपा के ताखा मंडल मंत्री की सोमवार शाम को 10-12 लोगों ने पिटाई की और पर्स लूट लिया, बाइक की चाभी भी छीन ली। भाजपा नेता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने लूट के आरोप को बेबुनियाद बताया है।
ताखा तहसील क्षेत्र के नगला चतुर गांव निवासी राहुल शुक्ला भाजपा के ताखा मंडल के मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को बाइक से वे गांव नगला चतुर जा रहे थे।
गांव की सड़क पर पहले से मौजूद 10-12 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। नगला दुली ओर नगला चतुर गांव के ये लोग शराब के नशे में थे। भाजपा नेता का कहना है कि इन लोगों ने उनकी बाइक की चाबी ले ली और जेब में रखा पर्स निकाल लिया।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने ताखा मंडल अध्यक्ष राहुल राज व अन्य पार्टी पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है।
राहुल शुक्ला ने ऊसराहार थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि मौके पर जाकर घटना की मालूमात की है।
आपसी विवाद का मामला बताया जा रहा है। गांव के ही कुछ लोगों से भाजपा के मंडल मंत्री का विवाद हुआ था। लूट का आरोप बेबुनियाद है। संवाद