फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   bjp,political,etawah,etawah news,aprna yadav

भाजपा राष्ट्रहित और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना काम कर रही: अर्पणा यादव

Tue, 20 Sep 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,etawah,etawah news,aprna yadav
अपर्णा यादव। - फोटो : ETAWAH
इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेता अपर्णा यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से काम कर रही है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा दोबारा डंके की चोट पर सत्ता में आई है।
विज्ञापन

सास साधना गुप्ता की मृत्यु के बाद वे सिविल लाइंस स्थित मुलायम के घर पर पहुंची थीं। यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और यूपी में योगी आदित्यनाथ पर देश और प्रदेश की जनता ने भरोसा किया है। भाजपा के नेतृत्व के प्रति लोगों में विश्वास पैदा हुआ है। विपक्ष अपनी भूमिका में काम करने में जुटा हुआ है। अच्छे लोकतंत्र के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर अपर्णा ने कहा कि उनका एक दल है, जिसके वे अध्यक्ष हैं, उनकी अलग राह है। उनका खुद का निर्णय है जिस पर कोई टिप्पणी उचित नहीं है। विधानसभा में शिवपाल को आगे की सीट दिए जाने की अखिलेश की चिट्ठी पर कहा उनको कुछ नहीं कहना यह तो वही बता सकते हैं। सपा के पैदल मार्च पर सवाल खड़ा किया। विपक्ष का अपना काम है तो करेगा ही। शहर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में भी अर्पणा यादव शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद सात महीने पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में अपर्णा यादव वोट डालने सैफई नहीं आईं थीं। सास साधना यादव व पति प्रतीक यादव भी नहीं आए थे। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि अब शायद अपर्णा कभी इटावा न आएं। वहीं सास साधना यादव की मृत्यु के बाद अपर्णा यादव इटावा आईं और सिविल लाइन स्थित अपने ससुर के आवास पर पहुंचीं। यह कुछ घंटे बिताने के बाद वे सीधे लखनऊ रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed