फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP District President's car overturned, five injured

इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी पलटी, पांच घायल

Sun, 26 Sep 2021 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 26 Sep 2021 03:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष की गाड़ी टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

विज्ञापन
BJP District President's car overturned, five injured
हादसे के बाद कार की हालत - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा के बसरेहर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत नगला सवी पूर्वी के पास में एक कार का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें सवार भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गाजियाबाद से भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी पुत्र जगदीश सिंह चौधरी मोदीनगर गाजियाबाद के साथ में चालक अभिलाष गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मनीषा शर्मा पुत्री गोपाल शर्मा, पारुल त्यागी पुत्र विजय पाल त्यागी, संजय त्यागी पुत्र मूलचंद त्यागी निवासी गाजियाबाद दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ में गाजियाबाद से लखनऊ किसी मीटिंग में शामिल होने के जा रहे थे। जैसे इनकी कार थाना चौबिया क्षेत्र में पहुंची अचानक कार का टायर फट गया।
विज्ञापन


जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। यूपीडा की एंबुलेंस से घायलों को सैफई पीजीआई ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed