फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BJP and Congressmen clash over vehicle removal dispute

Etawah News: वाहन निकालने के विवाद में भाजपाई और कांग्रेसी भिड़े

Wed, 29 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 29 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congressmen clash over vehicle removal dispute
इटावा। कांग्रेसी नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में कार और बाइक निकालने को लेकर सोमवार रात विवाद हो गया। हंगामे के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। यहां करीब तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुछ कांग्रेसी कार से कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड तिराहा होकर निकल रहे थे। इसी बीच भाजपा के एक संगठन की महिला पदाधिकारी का बेटा अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। कांग्रेसियों का आरोप है कि बिना इंडीकेटर के बाइक मोड़ने पर भाजपा नेता के बेटे को समझाया तो उसने बाइक से उतरकर बदसलूकी शुरू कर दी।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा महिला नेता और उनके बेटे का आरोप है कि कांग्रेसियों ने जल्दबाजी में कार बाइक टक्कर मारने का प्रयास किया। बेटे ने समझाया तो कांग्रेसियों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोपी प्रत्यारोप के बीच काफी देर तक बस स्टैंड तिराहे पर खींचतान होने के बाद बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के समझाने पर दोनों ने समझौता कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि बस स्टैंड तिराहा पर विवाद होने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। बाद में दोनों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed