{"_id":"04109a21aa75e2a3e336681519b10ef1","slug":"bikes-and-cash-looted-by-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो सवार लुटेरों ने बाइक व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो सवार लुटेरों ने बाइक व नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 31 May 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कार्पियो सवार लुटेरों ने असलहों की दम पर एक बाइक सवार को लूट लिया। लुटेरे उसके पास से दस हजार रुपये तथा बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने इसकी सूचना उधर से गुजर रही पुलिस मोबाइल को दी। पुलिस पीड़ित को थाने ले गई। बाद में बिना रिपोर्ट दर्ज किए उसे टरका दिया।
विज्ञापन
यह घटना सैफई थाना क्षेत्र के गांव दुमीला के पास शुक्रवार की रात हुई। पीड़ित ने रविवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। शहर के मुहल्ला अशोकनगर गली नंबर दो निवासी भीम शर्मा पुत्र जगदीश चंद्र शर्मा शुक्रवार को अपनी ननिहाल करहल गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे बाइक से इटावा लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव दुमीला के पास स्कार्पियो में सवार लुटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। असलहे लेकर कार से उतरे लुटेरों ने उसके साथ मारपीट की और दस हजार रुपये व बाइक लूट ली। एक लुटेरा बाइक पर सवार हुआ, बाकी स्कार्पियो में बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन
लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित वहीं खड़ा था, तभी उसे पुलिस की गाड़ी दिखाई दी। भीम शर्मा ने पुलिस की गाड़ी को रोककर उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस लुटेरों की खोजबीन के बजाय उसे थाने ले गई। उसे रात भर थाने में बैठाए रखा और सुबह होते ही थाने से टरका दिया।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर भी करा लिए हैं। बावजूद इसके पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने रविवार को एसएसपी मंजिल सैनी को प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराके कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।