फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike theft incident caught on CCTV

Etawah News: बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike theft incident caught on CCTV
इटावा। जिला अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के पास खड़ी बाइक चोरी हो गई। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक युवक बाइक चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दिया है।
विज्ञापन




पीड़ित मनीष कुमार निवासी नगला खेड़ा, थाना भरथना ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल आया था। उसने बाइक ब्लड बैंक के पास खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने वार्ड में चला गया।
विज्ञापन




करीब सवा नौ बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार दोपहर पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में एक युवक लाल रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर पहने हुए दिखाई दिया। वह सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर बाइक चोरी कर ले जाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही चोर को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed