{"_id":"5ef38fc38ebc3e431d5dc3ab","slug":"bike-slipped-in-water-filled-pit-woman-died-etawha-news-knp5673964158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक फिसलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक फिसलने से महिला की मौत
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे से अनियंत्रित हुई बाइक से फिसलकर महिला की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार मंगलवार देर शाम ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगरिया यादवान गांव स्थित अपनी ससुराल से पत्नी पुष्पादेवी (47) को बाइक से घर लेकर आ रहा था।
आईटीआई चौराहे के पास सड़क पर भरे बरसाती पानी में उसकी बाइक फिसल गई। जमीन पर गिरने से पत्नी के सिर में चोट आई।
धर्मेंद्र को हल्की खरोंच आई। धर्मेंद्र पत्नी को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गया, जहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
आगरा में डॉक्टर ने पुष्पादेवी को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को वह शव लेकर गांव पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक बनवारी लाल और काशिफ हनीफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।