फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike riding miscreants looted thirty thousand rupees from a medicine seller at gunpoint

Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने दवा विक्रेता को तमंचा लगाकर लूटे तीस हजार

Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted thirty thousand rupees from a medicine seller at gunpoint
निवाड़ीकला (इटावा)। महेवा-अछल्दा मार्ग के टडवा स्माइलपुर गांव में कट के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने दवा विक्रेता की कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद व्यापारियों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

निवाड़ीकला के लुधियानी चौराहा पर मेडिकल की दुकान किए विनय कुमार ने बताया कि वह देर शाम आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर औरैया जिले के शेखूपुर आधार सिंह वापस जा रहा था। तभी निवाड़ीकला से निकलते ही टडवा स्माइलपुर मार्ग के पास सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा लगाकर 30 हजार रुपये नकद, एटीएम सहित जरूरी कागजात और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस देर रात तक कस्बे के प्रमुख दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा। व्यापार मंडल निवाड़ीकला के अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान ने कहा कि बुधवार को हुई इस घटना से व्यापारियों में भय है उम्मीद करते हैं कि पुलिस प्रशासन को जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं देर शाम कस्बा में पहुंचे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने दुकानदार से घटना के बारे में जानकारी ली और एसएसपी से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की। थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed