{"_id":"65f20289841523701c0f662a","slug":"bike-riding-miscreants-looted-chain-from-womans-neck-in-broad-daylight-etawha-news-c-216-1-etw1001-109721-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे़ महिला के गले से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे़ महिला के गले से चेन लूटी
Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
इटावा। शहर के बलराम सिंह चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे़ महिला के गले से चेन लूट ली। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर क्यूआरटी की तैनात रहती है। जिसे घटना की जानकारी भी नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है।
फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के महेरा चुंगी निवासी सविता मिश्रा बुधवार को करीब साढे़ तीन बजे ई रिक्शा में सवार होकर बलराम सिंह चौराहा और पक्का तालाब चौराहे से बीच रहने वाले अपने रिश्तेदार अधिवक्ता के घर जा रही थीं। जैसे ही वह अपने रिश्तेदार के घर के सामने पहुंची ई-रिक्शा से उतरने लगीं तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली। जब तक वह कुछ समझ पातीं बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। घटनास्थल से कुछ ही कदम की दूरी पर तैनात क्यूआरटी के जवानों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से आसपास के इलाके में खलबली मच गई। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, कोतवाल विक्रम सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।