{"_id":"653d531a63fb0c36da0abc9c","slug":"bike-riding-laborer-dies-in-accident-one-injured-etawha-news-c-12-knp1009-455444-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत, एक घायल
Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
इकदिल। शुक्रवार देर शाम को भगवती ढावा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जिला अस्पताल में हमीरपुर थाना जरिया गांव बौखर निवासी मनीष (23) पुत्र गया प्रसाद को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मुकेश (27) पुत्र जय सिंह का उपचार जारी है। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे। मृतक युवक के पिता ने बताया के मेरा बेटा करहल में भट्ठा पर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। मनीष की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।(संवाद)
विज्ञापन