{"_id":"615749258ebc3e471364b388","slug":"bike-rider-woman-dies-due-to-truck-collision-etawah-news-knp6557068185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
बकेवर। इटावा जिला कारागार में बंद बेटे सेे मिलने छोटे बेटे संग बाइक से आ रही महिला की बेकाबू ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
औरैया के दिबियापुर क्षेत्र के खजवाई निवासी सुदामा की पत्नी कौशल्या देवी (50) इटावा जेल में बंद अपने बेटे अखिलेश कुमार से मिलने छोटे बेटे प्रताप के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से आ रही थीं।
शुक्रवार को बकेवर थाना क्षेत्र के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और कौशल्या सड़क पर गिर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। प्रताप के हादसे की सूचना देने पर बिजौली चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच की। बकेवर थाना प्रभारी ने बताया कि कौशल्या के छोटे बेटे की तहरीर पर चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज लापरवाही के ट्रक चलाकर जान लेने वाले चालक की तलाश की जा रही है।
जल्द ही ट्रक व चालक को पकड़ लिया जाएगा। बताया कि महिला का बेटा अखिलेश कुमार एक मामले में काफी समय से इटावा जेल में निरुद्ध है। सुबह अखिलेश ने मिलने के लिए ही महिला अपने छोटे बेटे प्रताप के साथ बाइक से आ रही थी।