फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider was killed in the accident

हादसे में बाइक सवार की जान गई

Thu, 19 Jan 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 19 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider was killed in the accident
ट्रेन दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
फ्रेड्स कालोनी थानाक्षेत्र के संचेतना कालेज के पास बाइक से अपनी पत्नी के साथ आ रहे एक व्यक्ति को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद पति को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं भिंड रोड पर खराब खडे़ ट्रक में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाईवे पर संचेतना कालेज के पास चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव कंधेसी घार निवासी हरपाल सिंह (45) पुत्र भारत सिंह बाइक से अपनी पत्नी सुमन के साथ अपनी बहन अनीता पत्नी चंद्रपाल सिंह निवासी जसवंतनगर से मिलने उसके घर गए थे। दोपहर तीन बजे वह सुमन के साथ वापस घर लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक संचेतना कालेज के पास पहुंची तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी और वह ट्रक के नीचे आ गए।
विज्ञापन


जबकि पत्नी दूरी जा गिरी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी फ्रेंड्स कालोनी सतीश राठौर मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर कोतवाली क्षेत्र के भिंड रोड पर नशियां जी के पास खराब खड़े ट्रक में पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। जिससे ट्रक का चालक प्रदीप कुमार पुत्र बल्देव प्रसाद निवासी काशीपुरा थाना ऊमरी जिला भिंड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके अलावा आवास विकास कालोनी के पास बाइक फिसलने से बाइक पर सवार जनमेद पुत्र जसवंत सिंह निवासी आवास विकास कालोनी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed