फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike rider dies after collision with truck, nephew critical

Etawah News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भतीजा गंभीर

Wed, 22 Apr 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with truck, nephew critical
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार रात ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


इकदिल के मानिकपुर मोड़ विकास कॉलोनी फेस-1 निवासी निर्वेश कुमार पाल उर्फ पिंटू (32) सोमवार को अपने पैतृक गांव तुलारामपुर जसवंतनगर गए थे। वहां खेतों में दवा पानी डालने के बाद वह रात करीब आठ बजे बाइक से वापस लौट रहे थे। उनके साथ उनका भतीजा प्रिंस (14) भी था जो कक्षा सात का छात्र है। उनकी बाइक जैसे ही सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बुडैला गांव के पास हाईवे पर पहुंची तभी ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही चाचा भतीजे बाइक से उछलकर दूर अलग-अलग सड़क पर जा गिरे। हादसे में टक्कर मारने वाले वाहन ने चाचा निर्वेश को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शिवम राजपूत ने जांच के बाद निर्वेश कुमार पाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल किशोर प्रिंस की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता ने रोते हुए बताया निर्वेश पांच भाइयों में सबसे छोटा था और पत्नी ज्योति और तीन वर्षीय मासूम बेटे माधव उर्फ डुग्गू का सहारा था। वह खेती के साथ मानिकपुर मोड़ पर परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसको पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed