फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bike-raiders shot the young man

मेरे भाइयों ने मारी गोली, 23 वर्षीय युवक घायल

Tue, 08 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bike-raiders shot the young man
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत साम्हो चौकी क्षेत्र में मंगलवार दिनदहाड़े ग्राम जाहरपुरा मोड़ पर बाइक सवार हमलावरों ने 23 वर्षीय युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन

शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर है। युवक का आरोप है कि उसके ममेरे दो भाइयों ने दो अज्ञात साथियों के साथ हमला किया है।
शहर के निजी एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्र्ती भरथना के राजागंज निवासी 23 वर्षीय सनी पुत्र स्व. गिरीश यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 11:30 बजे वह अपने छोटे भाई यश के साथ बाइक पर साम्हो की ओर से घर जा रहा था।
विज्ञापन

साम्हो चौकी क्षेत्र के जाहरपुरा मोड़ पर सड़क किनारे बाइक सवार दो लोगों ने रुकने का इशारा किया। रुकने पर ममेरे दो भाई पीछे से आ गए और पिस्टल पेट से सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरी गोली चलाने के लिए पिस्टल सीने से लगाई, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद सनी व यश हमलावरों से भिड़ गए तो वे भाग निकले।
उसने बताया कि 112 नंबर नहीं लगने पर एसएसपी आकाश तोमर को फोन किया तो साम्हो चौकी इंचार्ज अनुभव चौधरी ने उसे एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली गई जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सनी के पेट में बायीं ओर गोली लगी है। घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लोगों से पड़ताल और हमलावरों की खोजबीन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।
निजी नर्सिंग होम में इलाज करवा रहे घायल सनी ने बताया कि उनके ममेरे दो भाई पहले भी फरवरी में उस पर हमला कर चुके हैं।
इसकी शिकायत उसने पुलिस से ऑनलाइन की थी। इससे पहले घायल के भाई यश ने बताया कि उसने इस साल 12वीं कक्षा पास की है जबकि सनी दिल्ली में रहकर सिंगिंग का कोर्स कर रहा था और लॉकडाउन के बाद से घर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed