फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhoomi pujan of 71 projects in GBC today

Etawah News: जीबीसी में 71 प्रोजेक्ट का भूमि पूजन आज

Mon, 19 Feb 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 19 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi pujan of 71 projects in GBC today
फोटो-7
विज्ञापन

-लखनऊ के अलावा जिलास्तर पर भी होगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
-फरवरी 2023 में 19424 करोड़ के 170 एमओयू हुए थे साइन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जेबीसी) में आज एक साथ 6276 करोड़ के 71 प्रोजेक्ट का भूमि पूजन होगा। जिलास्तर पर होेने वाले कार्यक्रम में अरबों के प्रोजक्ट लगाने वाले उद्यमियों को बुलाया गया है। वहीं 10 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाले उद्यमी लखनऊ जाएंगे।

लखनऊ-कानपुर के बीच बसा जनपद उद्यमियों की पहली पसंद है। यहां पर दूसरे प्रांत के उद्यमी आकर अरबों के प्रोजेक्ट लगा रहे हैं। फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का लखनऊ में आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रदेश सरकार और उद्यमियों के बीच 19424 करोड़ के 170 उद्योगों के एमओयू साइन हुआ था।
विज्ञापन

71 उद्योगों की जमीन आदि की व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। 6276 करोड़ के इन 71 उद्योगों में कई ने धरातल पर काम शुरू कर दिया है। अब ऐसे उद्योगों के लिए सरकार सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने जा रही है। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में 74 उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिलास्तर पर विकास भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इसमें 100 निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि जीबीसी की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इंसेट-1
विभागवार तैयार 71 प्रोजेक्ट की संख्या

पशुपालन-5, सहकारिता-5, स्वास्थ्य शिक्षा-1, आबकारी-1, औद्यानिक-8, एमएसएमई और एक्सपोर्ट-20,वन-1, हैंडलूम व टेक्सटाइल-2, उच्च शिक्षा-3, औद्योगिक विकास-1, माध्यमिक शिक्षा-2, तकनीकी शिक्षा-8, पर्यटन-4, यूपीसीडा-9

इंसेट-2
16 हजार लोगों को प्रत्यक्ष मिलेगा रोजगार
71 उद्यमों की स्थापना से जनपद में रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। उद्यमी मित्र रवि कुमार का कहना है कि उद्योगों के धरातल पर उतरने के बाद 16 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। वहीं कुल एमओयू साइन करने वाले 170 उद्यमों का काम शुरू होने पर करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed