फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhojaraaj 's eyesight returned

भोजराज के आंखों की रोशनी लौटी

Sat, 20 Feb 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Sat, 20 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhojaraaj 's eyesight returned
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान सैफई के नेत्र रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वैभव जैन व उनकी टीम ने एटा के भोजराज सिंह के आंख के कैंसर का सफल आपरेशन किया। रोग की चपेट में आए भोजराज सिंह की आंख की रोशनी जा चुकी थी।
विज्ञापन



आपरेशन के बाद रोशनी लौट आई है। डॉ. वैभव जैन ने बताया कि मरीज भोजराज सिंह की जांच करने पर पता चला कि उन्हें आंख का कैंसर (आक्युलर सरफेस स्क्वेमस निओप्लेसिया) है। आपरेशन से पहले एक महीने तक उन्हें प्री-आपरेटिव कीमोथैरेपी  दी गई।
विज्ञापन



इसके बाद आपरेशन में एम्नियेटिक मेम्मब्रेन ट्रांसप्लांटेसन और क्रायोथेरेपी का प्रयोग किया गया। आपरेशन के बाद मरीज के आंखों की रोशनी वापस आ गई है।  मरीज कुछ दिनों बाद अपना दैनिक सामान्य काम करने में सक्षम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) टी प्रभाकर ने बताया कि ऑक्युलर सरफेस स्क्वेमस निओप्लेसिया आंख के कार्निया और कंजक्टिवा का कैंसर है। समय से इलाज न होने पर यह रोग शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है।



 डॉ. (ब्रिगे.) टी प्रभाकर के अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (ब्रिगे.) एसके गुप्ता, संकाय अध्यक्ष प्रो. केएम शुक्ला, अपर निदेशक (प्रशासन) डॉ. राधाकृष्ण सिंह, नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीडी शर्मा, फैकेल्टी डॉ. रीना शर्मा, डॉ. मीनू, डॉ. रविरंजन, डॉ. ब्रजेश आदि ने इस आपरेशन के लिए डॉ. वैभव जैन व उनकी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed