फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhind and Etawah officials churned out the jam in etawah

इटावाः भिंड व इटावा के अधिकारियों ने जाम से निजात को किया मंथन

Fri, 04 Sep 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhind and Etawah officials churned out the jam in etawah
बैठक में वार्ता करते भिंड व इटावा के अधिकारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। शुक्रवार को सुमेर सिंह किला स्थित वन विभाग के अतिथि गृह उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें दोनों प्रदेशों में अपराध नियंत्रण, आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वाहन चेकिंग से लगने वाले जाम से आम लोगों को निजात दिलाने के लिए आपसी सामंजस्य बैठाने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में इटावा के जिलाधिकारी जेबी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर तथा मध्य प्रदेश के भिंड के जिलाधिकारी वीएस रावत एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन सभी अधिकारियों ने बैठक में दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में वाहन चेकिंग के दौरान दोनों ओर लगने वाले भीषण जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

चूंकि अवैध खनन को लेकर सीमा पर वाहन चेकिंग को बंद करना संभव नहीं है, इस बिंदु पर सहमति जताई गई कि वाहन चेकिंग ऐसे स्थान पर लगाई जाए जहां काफी चौड़ी जगह हो। इसके अलावा यह भी तय किया गया कि समय-समय पर दोनों जिलों के अधिकारियों द्वारा संयुक्त चेकिंग भी की जाएगी और खनन अधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों में उपरोक्त समस्याओं से निदान व अपराध नियंत्रण में पहले से बेहतर सामंजस्य बनाना था। बैठक में भिंड के खनन अधिकारी आरपी भदकारिया व भिंड के एसडीएम ओम नारायण सिंह, एसडीपीओ, थाना फूप प्रभारी व अन्य अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed