फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bharthana to Kanpur by Memu for Rs 30

Etawah News: मेमू से 30 रुपये में भरथना से कानपुर

Sun, 25 Feb 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bharthana to Kanpur by Memu for Rs 30
इटावा/भरथना। कोरोना काल में बढ़ाया गया मेमू पैसेंजर ट्रेन का किराया रेलवे ने वापस ले लिया है। यात्री एक बार फिर भरथना से इटावा 10 रुपये में आ सकेंगे। कानपुर जाने के लिए उन्हें 30 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

रेलवे के इस फैसले पर यात्रियों का कहना है कि किराया कम होने से रोजमर्रा के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कोविड़ महामारी के बाद रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन मेमू स्पेशल व एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम से किया था। छोटे स्टेशनों पर रुकने वाले इन स्पेशल मेमू ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार रात से स्पेशल मेमू ट्रेनों का किराया पैसेंजर ट्रेनों की तरह कर दिया गया। इससे भरथना, जसवंतनगर, इटावा, फफूंद आदि स्थानों से रोजमर्रा में चलने वाले यात्रियों को खासी राहत मिली है। भरथना में इटावा जाने के लिए अब यात्री को 10 रुपये और भरथना से कानपुर जाने के लिए 30 रुपये देने होंगे। अभी तक इटावा से भरथना 30 रुपये और कानपुर का किराया 60 रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा देवाशीष चौहान ने बताया कि उन्हें अक्सर आवश्यक कार्यों से इटावा व कानपुर जाना पड़ता है। कोविड काल के बाद शुरू हुई मेमू ट्रेन का किराया पहले की तरह पैसेंजर ट्रेनों की तरह किए जाने से बड़ी राहत मिली है।
अधिवक्ता सुभाषचंद्र यादव ने बताया कि वह सप्ताह में तीन दिन इटावा कचहरी जाते हैं। अब तक मेमू ट्रेन में सफर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लगता था। अब किराया कम होने से यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी।
व्यापारी नेता प्रदीप पोरवाल रज्जन का कहना है कि नगर क्षेत्र के कई बड़े और छोटे दुकानदार कानपुर, आगरा जाते हैं। अब दुकानदारों को किराया कम होने से सहूलियत मिलेगी। बाजार आने-जाने में कम खर्च होगा।

कॉलेज प्रबंधक अरविंद दुबे का कहना है कि रेलवे मेमू का किराया घटाकर दैनिक यात्रियों को सुविधा दी है। वह अक्सर विद्यालय कार्य से इटावा व कानपुर आते-जाते हैं। मेमू से सफर करना और सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed