{"_id":"437fccc46efa5a926371a82bae19acae","slug":"bharthana-encroach-on-the-square-went-off-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना चौराहे पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन पार क्षेत्र में सड़क तथा नाले नालियाें को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशासन के अधिकारियों ने पालिका के साथ मिलकर अभियान चलाया।
विज्ञापन
भरथना चौराहे पर सड़क तथा फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया है। लाइन पार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण अभियान न चलाए जाने से फुटपाथ गायब हो गए थे। इसके अलावा नालों पर कब्जे कर लेने से जलभराव की समस्या पैदा हो रही थी। लाइन पार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह तथा अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट व पालिका के अवर अभियंता कि शोरी सिंह, एमएल सचान की मौजूदगी में भरथना चौराहे पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
चारों तरफ फुटपाथों तथा नालों से अतिक्रमण हटा दिया गया है। अभियान अब अशोक नगर की ओर मुड़ गया है। अभियान के दौरान एक जेसीबी मशीन तथा मलवा हटाने के लिए पालिका के ट्रैक्टर को लगाया गया था।
मुख्य मार्ग पर जाम से लोग हलाकान
भरथना (इटावा)। नगर क्षेत्र में सड़कों पर आड़े तिरछे वाहन खड़े करने से जाम लग जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। सड़क के किनारे ठेलेवाले दुकान लगाए रहते हैं। इससे पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचता है।
नगर से ताखा की ओर जाने वाली सड़क से अतिक्रमण हटा दिया गया है। रोड भी चौड़ी हो गई है लेकिन कई स्थानों पर सकरी है। इस रोड पर भी भारी वाहनों के आने पर जाम लग जाता है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे बेंच और कुर्सियां लगा दी हैं। इससे भी दिक्कत बढ़ गई है।
चलने के दौरान टेंपो और रिक्शेवाले भी रांग साइड आ जाते हैं। इससे सड़क के दोनों तरफ जाम लग जाता है। तिलक रोड, रेलवे फाटक बंद होने पर लोग बजाजा लाइन, गल्ला मंडी की तरफ से निकलते हैं।
रास्ता पतला होने से जाम लग जाता है। गर्मी में दो घंटे से अधिक समय तक लोग जाम में फंसे रहे। क्षेत्र के अशोक सिंह, राजेश कुमार ने बताया कि रोज जाम लगने से परेशानी होती है।