फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bharat Ratna given to farmer leaders, government is not giving MSP: Akhilesh

किसान नेताओं को भारत रत्न दिए, एमएसपी नहीं दे रही सरकार: अखिलेश

Thu, 15 Feb 2024 02:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 15 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna given to farmer leaders, government is not giving MSP: Akhilesh
फोटो 01:::शादी समारोह में शामिल होने जाते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव। संवाद
विज्ञापन

फोटो 02:::शादी समारोह में शामिल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व अन्य। संवाद

- वैदपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-सरकार किसानों की आवाज दबा रही


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा (सैफई)। विवाह समारोह में शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार किसान नेताओं को भारत रत्न दे रही है, लेकिन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं दे रही है। बोले, सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव बुधवार को वैदपुरा में सपा नेता संतोष यादव के यहां शादी समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि किसानों का सवाल कोई नया नहीं है। इससे पहले कई किसान संगठन एमएसपी का मुद्दा उठा चुके हैं। एमएसपी का कानूनी अधिकार किसानों को मिले।
विज्ञापन

सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब आपने स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित किया हो, किसान नेता चौधरी चरण को भारत रत्न दे रहे हैं, तो आखिरकार किसानों को क्यों भूल रहे हो। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन तब होगी जब किसान खुशहाल होगा। बोले, अगर किसान की आय दोगुनी हो जाए तो अर्थव्यवस्था तत्काल 10 ट्रिलियन पर पहुंच जाएगी, पर सरकार की नीयत साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा में निर्माणाधीन केदारेश्वर मंदिर के सवाल पर पत्रकारों से बोले, इस मुद्दे पर तभी बोलूंगा जब आप लोगों को वहां लेकर चलूंगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि राजनीति में ऐसा समय आता है। इसमें किसी की कोई चाल नहीं है। आदमी को अपने आप को खुद को धोखा नहीं देना चाहिए।

कहा कि लोकतंत्र में भी किसानों के साथ सरकार दुर्व्यवहार कर रही है। सवाल उठाया कि किसानों पर पानी की बौछार करना, लाठियां चलाना कहां का न्याय है। प्रधानमंत्री के यूएई दौरे पर जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि दुनिया में जो मंदिर बन रहे हैं वह कोई नई बात नहीं है। सबसे ज्यादा दुनिया में श्रीकृष्ण के मंदिर हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव, जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य, वरिष्ठ सपा नेता रामवीर सिंह, मनीष यादव पतरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed