फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bhandara in Srinagar for Amarnath pilgrims from July 1

Etawah News: अमरनाथ यात्रियों के लिए एक जुलाई से श्रीनगर में भंडारा

Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bhandara in Srinagar for Amarnath pilgrims from July 1
(फोटो संख्या 04) शादीलाल धर्मशाला में बैठक में उपस्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन

बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति की कार्यालय पर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में जाने वाले भक्तों की सेवा के लिए बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति का भंडारा पंचमुखी हनुमान मंदिर श्री नगर (कश्मीर) में शुरू होगा। यह निर्णय रविवार को शादीलाल धर्मशाला स्थित समिति की हुई बैठक में सर्व सम्मत से लिया गया।
बताया कि जुलाई महीने में भंडारा संचालन की व्यवस्था ब्रजेश मिश्र, परमानंद कुशवाहा, शिव कपूर और अगस्त में भंडारा संचालन की व्यवस्था प्रभात कुमार वर्मा व राज कुमार अग्निहोत्री देखेंगे। भक्तों से भंडारा संचालन के सहयोग देने का आग्रह किया गया है। जो भक्त भंडारा के लिए सहयोग करना चाहते हैं वह सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक व शाम को छह बजे से लेकर नौ बजे तक शादीलाल धर्मशाला में स्थित कार्यालय में 25 जून तक जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में किशन कुमार पोरवाल, संजय पोरवाल, राजेश राजपूत एडवोकेट, रूप किशोर अग्रवाल,शैलेंद्र सक्सेना,पवन श्रीवास्तव,नरेश चंद्र गुप्ता, राम प्रकाश सविता, श्याम सिंह वर्मा, गोविंद माधव दुबे, नीलू भदौरिया, सर्वेश सिंह चौहान,शिवमंगल सिंह परमार, प्रत्यक्ष मिश्रा, हर्ष अवस्थी, संतोष वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष इंद्रनारायण पांडेय ने भंडारा में समिति का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed