{"_id":"619d3130608455100c143a99","slug":"beesee-sakhee-graameenon-ko-bainking-seva-se-jodengee-etawah-news-knp665686276","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसी सखी ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जोड़ेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसी सखी ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जोड़ेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सेंट आरसेटी में चल रहे छह दिवसीय वन जीपी, वन बीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। अग्रणी जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार ने प्रशिक्षुओं को ग्रामीण इलाके के सुदूर ग्राहकों को बैंक से जोड़कर स्वयं तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को कहा।
इस मौके पर प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक एसएस चौधरी कहा कि प्रशिक्षित बीसी सखियों को ग्राम पंचायत स्तर पर सभी नागरिकों को बैंक से जोड़ना है, जिनकी पहुंच अभी तक बैंकों से नहीं है।
इनके माध्यम से बचत खाते शून्य बैलेंस से खोले जाएंगे। इन खातों में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित सभी योजनाओं की धनराशि निशुल्क चार्ज के साथ भेजी जा रही है।
विज्ञापन
अग्रणी जिला प्रबंधक ने प्रमाणपत्रों का वितरण किया। बैंकिंग सखियों के छह दिवसीय इस प्रशिक्षण में सभी चयनित बैंकिंग सखियों को डिजिटल बैंकिंग की बारीकियां सिखाई।
जिसमें उन्हें बैंकिंग समावेशन, समूह आधारित व्यावहारिक कौशल व अन्य सामान्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर तक बैंकिंग सेवाओं को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीसी सखी योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के तहत लोगों को घर-घर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही बीसी सखी योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
अंत में प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक द्वारा सभी बीसी सखी प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं। इस मौके पर आरके कनौजिया, राहुल श्रीवास्तव व मनीष कुमार उपस्थित रहे।