फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   BEd entrance exam on August 6, 400 candidates will appear

बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को, 400 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam on August 6, 400 candidates will appear
फोटो संख्या 02- जनता कालेज बकेवर में परीक्षा की तैयारियों के संबंध में प्राचार्य नलिनी शुक्ला ने ब? - फोटो : ETAWAH
बकेवर। प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाए जाने के बाद जनता कॉलेज बकेवर प्रशासन परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है। सात अगस्त को जनता डिग्री कॉलेज और जनता विद्यालय इंटर कॉलेज में 400 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों को कोविड के बचाव सामग्री मास्क व सैनिटाइजर के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में के लिए केके डिग्री कॉलेज इटावा के दोनों केंद्रों को निरस्त किया गया है। इसके बाद बुधवार को जनता कॉलेज जनता डिग्री कॉलेज की केंद्राध्यक्ष प्राचार्या डॉ. नलिनी शुक्ला ने सहकेंद्राध्यक्ष के साथ बैठक की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. नलिनी शुक्ला ने बताया कॉलेज में 400 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जिसके लिए कालेज के 11 कक्षाओं में परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में सोशल डिस्टेंस के चलते 36 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षों में सीटिंग अरेंजमेंट और सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. पीके राजपूत बनाए गए हैं। चीफ इन्विजिलेटर दो प्राध्यापकों डॉ. ज्योति भदौरिया, डॉ. एमपी सिंह को नियुक्त किया गया है। जो अन्य सहयोगियों के सात कॉलेज के मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की चेकिंग कर प्रवेश देंगे।

बंद रहेंगी दुकानें
बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 6 अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर जनता डिग्री व इंटर कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं। इस वजह से कस्बा बकेवर व लखना के सभी फोटो स्टेट की दुकान संचालको व कोचिंग सेंटर संचालकों को 6 अगस्त के दिन दुकानें बंद रखने के लिए नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed