{"_id":"69da90cac222ce0d4f0a04f6","slug":"beaten-his-wife-and-threatened-to-burn-her-alive-etawah-news-c-216-1-etw1005-140880-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पत्नी से मारपीट कर जिंदा जलाने की धमकी दी
विज्ञापन
भरथना। पत्नी ने पति के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट व जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही सास-ससुर के पति का साथ देने की बात कही। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
भरथना के मोहल्ला जारपुरा निवासी सुनीता यादव ने आरोप लगाया कि उसका पति पंकज यादव शराब का आदी है। आरोप है कि पंकज यादव की पहली पत्नी किरण की जलने से मौत हो गई थी। बताया वह आए दिन शराब के नशे में पति मारपीट करता है। वह जब इसकी शिकायत सास-ससुर से करती है तो वह भी पति का साथ देते थे। बीती चार अप्रैल को पति पंकज ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि जिस तरह पहली पत्नी को जलाकर मार डाला है उसी तरह उसे भी जलाकर मार डालेगा।
इससे वह डर गई। उसने इसकी शिकायत सास रामश्री व ससुर वीरेंद्र उर्फ विश्राम से की तो उन्होंने भी उससे अभद्रता कर दी। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।